Tuesday, October 20th, 2026

कैशियर पर प्राण घातक हमला कर 20 लाख की लूट

रायपुर
एक बार फिर से शहर में दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गये। घटना उरला क्षेत्र की है जहां स्टील कंपनी में कार्यररत कैशियर पर अज्ञात हमलावरों ने प्राणघातक हमला कर उसके पास से 20 लाख रुपए लूटकर फरार हो गये। कैशियर को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उरला पुलिस थाना क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार उरला स्थित मां कुदरगड़ी में कैशियर के अमित कुमार आज सुुबह कंपनी के लिये 20 लाख रुपए निकालने के लिये फाफाडीह स्थित बैंक गया हुआ था। वहां से अमित ने रुपए निकाले और उरला स्थित कंपनी के लिये रवाना हुआ। कंपनी के गेट के पास ही अज्ञात हमलावरों ने उस पर स्टील राड से हमला कर उसके पासे से 20 लाख रुपए लेकर फरार हो गये। पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

इस घटना की रिपोर्ट मां कुदरगड़ी फैक्ट्री के मालिक ने उरला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले तहकीकात शुरू कर दी। फैक्ट्री के गेट के पहले ही 8 से 10 लोगो ने उसको रॉड से मारकर अधमरा कर दिया और 20 लाख लूटकर फरार हुए। कैशिर अमित माँ कुदरगढ़ी स्टील में विगत आठ वर्षों से कार्यररत है।

 

#कैशियर

Source : Agency

पाठको की राय